डिंडौरी की लहरी बाई के मोदी भी मुरीद|| Modi kar chuke hai tareef Lehri bai Dindori
मध्यप्रदेश के डिंडौरी की आदिवासी महिला लहरी बाई बनी 'मिलेट की ब्रांड एंबेसडर'...। मध्यप्रदेश के डिंडौरी जिले में मिलेट्स (मोटा अनाज) का बीज बैंक चलाने वाली लहरीबाई की देशभर में प्रशंसा हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी लहरीबाई और उनके बीज बैंक की तारीफ की है। प्रधानमंत्री ने गुरुवार को ट्वीट कर लहरीबाई को लोगों की प्रेरणा बताया है। PM ने वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा- लहरीबाई पर गर्व है, जिन्होंने श्री अन्न के प्रति उल्लेखनीय उत्साह दिखाया है। उनके प्रयास कई अन्य लोगों को प्रेरित करेंगे। मिलेट्स उत्पादन में मध्यप्रदेश अभी देश में दूसरे नंबर पर है। पहला नंबर है छत्तीसगढ़ का, छत्तीसगढ़ की सीमा से ही लगा है MP का डिंडौरी जिला। ये जिला मिलेट्स उत्पादन में प्रदेश में पहले नंबर पर है। यहां 27 साल की लहरी बाई मिलेट्स को बचाने और बढ़ाने का काम कर रही हैं। मिलेट्स यानी मोटा अनाज। इन्हें सुपर फूड भी कहा जाता है। सुपर फूड इसलिए क्योंकि ये पोषक तत्वों का खजाना हैं। बुधवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में इसे 'श्रीअन्न' कहा और इसके उत्पादन को बढ़ाने पर जोर...